मगरलोड। सहकारी समिति साख बेलरदोना के उप धान उपार्जन केंद्र परसाबुड़ा में दूसरे वर्ष धान खरीदी का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित मोहन साहू के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
इस अवसर पर साहू ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी किसान मेहनत से अन्न उपजाकर देश की सेवा करते हैं। परसाबुड़ा में उपार्जन केंद्र शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को अब धान बेचने दूर नहीं जाना पड़ता। इससे समय और परिवहन खर्च की बचत हो रही है।
लंबे समय से की जा रही मांग पर उपार्जन केंद्र शुरू होने से किसानों ने प्रसन्नता जताते हुए रोहित मोहन साहू का प्रतीक चिह्न भेंटकर आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्राधिकृत अधिकारी लालेश्वर सिन्हा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष छत्रपाल साहू, महामंत्री जय साहू, खुमेश साहू, बूथ अध्यक्ष गिरवर साहू, एस. कुमार साहू, प्रबंधक द्वारिका साहू, मुरारी प्रसाद साहू, दिनेश सिन्हा, बेदराम दीवान, उमेश कश्यप, रोशन साहू, भगवानी साहू, लोमस साहू, मनहरन साहू, खीरराम साहू, प्रेमप्रकाश साहू, राधेश्याम साहू, बृजलाल साहू, हीरामन साहू, दिनेश्वर दीवान, भारत सिन्हा, रोहित साहू, जागेश्वर साहू, पारकर दिनेश, भागवत यादव, रामनाथ यादव, टंपेश ध्रुव एवं यश कुमार सहित क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।