धमतरी, जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सिलसिला जारी है। अब तक जिले के 2,398 किसान समर्थन मूल्य पर 8,205.16 मीट्रिक टन धान बेच चुके हैं। वहीं, 18 नवंबर को धान विक्रय के लिए 1,008 टोकन जारी किए गए हैं। इन टोकनों के जरिए 3,663.25 मीट्रिक टन धान की खरीदी प्रस्तावित है।
धान खरीदी को लेकर उपार्जन केंद्रों में तौल, भंडारण और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। संबंधित विभागों के अधिकारी केंद्रों की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रख रहे हैं। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे टोकन में निर्धारित तिथि के अनुसार ही उपार्जन केंद्र पहुंचें और धान के साथ जरूरी दस्तावेज भी लेकर आएं।
0 Comments