धमतरी।। जनपद पंचायत कुरूद में पदस्थ सहायक ग्रेड-03 कर्मचारी रामकुमार सोनी की अनुकंपा नियुक्ति का मामला करीब 26 साल बाद जांच के दायरे में आ गया है। आरटीआई कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता मोहन पटेल, निवासी चर्रा की शिकायत पर नियुक्ति प्रक्रिया और निर्धारित शर्तों के पालन को लेकर जांच की गई है।
जानकारी के अनुसार, रामकुमार सोनी की नियुक्ति 7 अगस्त 2000 को अनुकंपा आधार पर सहायक ग्रेड-03 के पद पर की गई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि नियुक्ति के समय निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य अनिवार्य शर्तों का समुचित पालन नहीं किया गया। शिकायत में नियुक्ति आदेश की उस शर्त पर भी सवाल उठाए गए हैं, जिसके तहत 36 माह के भीतर हिंदी मुद्रलेखन (टाइपिंग) परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य था।
शिकायत की जांच के लिए जिला पंचायत धमतरी के सहायक परियोजना अधिकारी स्वप्निल ध्रुव एवं कार्यालय उपसंचालक पंचायत के उप अभियंता चंद्रप्रकाश डांडे को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया था। दोनों अधिकारियों ने 24 एवं 25 अगस्त 2026 को जनपद पंचायत कुरूद कार्यालय पहुंचकर मामले की जांच की।
मामले में हिंदी टाइपिंग परीक्षा की निर्धारित समय-सीमा में अनिवार्य शर्त पूरी नहीं होने तथा 49 हजार रुपये की वेतनवृद्धि राशि पर स्थानीय निधि संपरीक्षा की ऑडिट आपत्ति का मुद्दा भी सामने आया है। इससे नियुक्ति की शर्तों के पालन के साथ ही वेतनवृद्धि का लाभ दिए जाने की प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
शिकायतकर्ता मोहन पटेल ने संबंधित कर्मचारी को सहायक ग्रेड-03 के पद से हटाकर भृत्य पद पर पदावनत करने तथा जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि निर्धारित शर्तों का पालन नहीं होने के बावजूद वेतनवृद्धि का लाभ किस आधार पर दिया गया, इसकी भी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।
फिलहाल जांच प्रतिवेदन आगामी कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किए जाने की जानकारी है। अब देखना होगा कि सक्षम प्रशासनिक अधिकारी जांच निष्कर्षों के आधार पर क्या निर्णय लेते हैं। शिकायतकर्ता ने कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में उच्च न्यायालय में मामला ले जाने की बात कही है।जनपद पंचायत कुरूद में पदस्थ सहायक ग्रेड-03 कर्मचारी रामकुमार सोनी की अनुकंपा नियुक्ति का मामला करीब 26 साल बाद जांच के दायरे में आ गया है। आरटीआई कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता मोहन पटेल, निवासी चर्रा की शिकायत पर नियुक्ति प्रक्रिया और निर्धारित शर्तों के पालन को लेकर जांच की गई है।
जानकारी के अनुसार, रामकुमार सोनी की नियुक्ति 7 अगस्त 2000 को अनुकंपा आधार पर सहायक ग्रेड-03 के पद पर की गई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि नियुक्ति के समय निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य अनिवार्य शर्तों का समुचित पालन नहीं किया गया। शिकायत में नियुक्ति आदेश की उस शर्त पर भी सवाल उठाए गए हैं, जिसके तहत 36 माह के भीतर हिंदी मुद्रलेखन (टाइपिंग) परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य था।
शिकायत की जांच के लिए जिला पंचायत धमतरी के सहायक परियोजना अधिकारी स्वप्निल ध्रुव एवं कार्यालय उपसंचालक पंचायत के उप अभियंता चंद्रप्रकाश डांडे को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया था। दोनों अधिकारियों ने 24 एवं 25 अगस्त 2026 को जनपद पंचायत कुरूद कार्यालय पहुंचकर मामले की जांच की।
मामले में हिंदी टाइपिंग परीक्षा की निर्धारित समय-सीमा में अनिवार्य शर्त पूरी नहीं होने तथा 49 हजार रुपये की वेतनवृद्धि राशि पर स्थानीय निधि संपरीक्षा की ऑडिट आपत्ति का मुद्दा भी सामने आया है। इससे नियुक्ति की शर्तों के पालन के साथ ही वेतनवृद्धि का लाभ दिए जाने की प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
शिकायतकर्ता मोहन पटेल ने संबंधित कर्मचारी को सहायक ग्रेड-03 के पद से हटाकर भृत्य पद पर पदावनत करने तथा जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि निर्धारित शर्तों का पालन नहीं होने के बावजूद वेतनवृद्धि का लाभ किस आधार पर दिया गया, इसकी भी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।
फिलहाल जांच प्रतिवेदन आगामी कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किए जाने की जानकारी है। अब देखना होगा कि सक्षम प्रशासनिक अधिकारी जांच निष्कर्षों के आधार पर क्या निर्णय लेते हैं। शिकायतकर्ता ने कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में उच्च न्यायालय में मामला ले जाने की बात कही है।
वहीं इस मामले में जनपद सीईओ का पक्ष जानना चाहा लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया
0 Comments