धमतरी। नगर पंचायत बड़ेकरेली के आगामी नगरीय निकाय चुनाव के लिए 15 वार्डों का आरक्षण गुरुवार को लॉटरी पद्धति से निर्धारित किया गया। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
आरक्षण में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए छह वार्ड निर्धारित किए गए हैं। इनमें रानी दुर्गावती, पंडित नारायण राव मेघावाले, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और स्वामी विवेकानंद वार्ड ओबीसी मुक्त तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और शहीद वीरनारायण सिंह वार्ड ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हुए हैं।
इसी तरह गुरु घासीदास वार्ड अनुसूचित जाति (मुक्त) के लिए आरक्षित किया गया है। चंद्रशेखर, महात्मा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड अनारक्षित महिला श्रेणी में रखे गए हैं।
वहीं, रानी लक्ष्मीबाई, पंडित सुंदरलाल शर्मा, शहीद भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस और डॉ. भीमराव अंबेडकर वार्ड अनारक्षित रहेंगे। आरक्षण की प्रक्रिया शासन के निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न कराई गई। इसके साथ ही नगर पंचायत के सभी 15 वार्डों की आरक्षण स्थिति स्पष्ट हो गई है।
0 Comments