धमतरी ।
ग्राम पंचायत बुडेनी में सक्षरता अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुरूद एसडीओपी रागिनी मिश्रा, जनपद पंचायत मगरलोड अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष प्रीत लाल देवांगन, सरपंच खेमु साहू और महिला कमांडो अध्यक्ष बिदा निषाद शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को सामाजिक जागरूकता, आपसी सहयोग और गांव में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जागरूक समाज ही अपराध और सामाजिक बुराइयों पर प्रभावी अंकुश लगा सकता है। अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों, महिला कमांडो और ग्रामीणों ने अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
0 Comments