धमतरी। किसानों के हितों से जुड़ी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ किसान यूनियन जिला धमतरी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने सरकार से किसानों की मांगों पर तत्काल और गंभीरता से निर्णय लेने की मांग की है।
किसान यूनियन ने प्रमुख रूप से 2026-27 में समर्थन मूल्य वृद्धि का पूरा लाभ देते हुए 3,558 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, पिछले वर्षों की बकाया अंतर राशि 11,784 रुपए प्रति एकड़ का भुगतान तथा राजीव गांधी किसान न्याय योजना की लंबित चौथी किस्त तत्काल जारी करने की मांग की है।
यूनियन ने बेतहाशा बिजली बिलों पर रोक लगाकर स्मार्ट मीटर हटाने, ऑनलाइन गिरदावरी और ऋण पुस्तिका की अनिवार्यता समाप्त कर सरल व्यवस्था में धान खरीदी, दलहन-तिलहन के लिए 5,000 रुपए प्रति एकड़ बोनस देने तथा कृषि उपज मंडियों में समर्थन मूल्य से कम पर बोली पूरी तरह रोकने की मांग उठाई है।
इसके साथ ही किसानों ने रबी फसल के लिए गंगरेल बांध से नहरों के माध्यम से पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की मांग की है। किसान यूनियन ने स्पष्ट किया कि किसानों की आर्थिक स्थिति और खेती से जुड़े इन मुद्दों पर सरकार शीघ्र ठोस फैसला लेकर राहत सुनिश्चित करने की मांग लेकर कलेक्टर का घेराव किया