अवकाश के चलते 21 अक्टूबर को होगा क्रय-विक्रय
धमतरी, श्यामतराई स्थित वनोपज मंडी में 19 अक्टूबर को अवकाश के कारण वनोपज एवं औषधीय उत्पादों का क्रय-विक्रय नहीं होगा। इसके स्थान पर बुधवार, 21 अक्टूबर को मंडी में कारोबार किया जाएगा।
उप संचालक कृषि मोनेश साहू ने बताया कि मंडी में सामान्यतः प्रत्येक सोमवार को वनोपज एवं औषधीय उत्पादों का क्रय-विक्रय होता है। इस सप्ताह निर्धारित दिवस में परिवर्तन किया गया है। संबंधित व्यापारी, संग्रहकर्ता एवं विक्रेता 21 अक्टूबर को मंडी पहुंचकर क्रय-विक्रय की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
0 Comments