धमतरी,सिहावा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में असामाजिक तत्वों और चाकूबाजों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, ग्राम खडपधरा के स्कूल पारा के पास मुख्य मार्ग पर एक व्यक्ति द्वारा चाकू लहराकर राहगीरों को भयभीत करने की सूचना मिली थी। सूचना पर सउनि. श्यामकुमार सोरी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। उसके कब्जे से लोहे का धारदार चाकू जब्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान हेम कुमार निषाद (33), निवासी खडपधरा, थाना सिहावा के रूप में हुई है। मामले में अपराध क्रमांक 76/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने नागरिकों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
0 Comments