धमतरी, कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिलेभर से पहुंचे नागरिकों ने कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के समक्ष विभिन्न समस्याएं और मांगें रखीं। जनदर्शन में कुल 27 आवेदन प्राप्त हुए।
ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर ब्रेकर निर्माण, आवास स्वीकृति, पंचायत सचिव की नियुक्ति सहित समस्याएं रखीं। वहीं किसानों ने वर्ष 2025-26 की फसल बीमा राशि दिलाने की मांग की। शिक्षा, विद्युत, सड़क सुरक्षा और अन्य विभागों से जुड़े आवेदन भी प्राप्त हुए। सोलर इन्वर्टर में खराबी तथा न्याय नहीं मिलने से संबंधित संवेदनशील शिकायतें भी सामने आईं।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर प्राथमिकता से समयबद्ध एवं परिणामपरक निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन की शिकायतें महज औपचारिक कार्रवाई तक सीमित न रहें। आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिले, यह प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
0 Comments