धमतरी। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में 15 अगस्त से 2अक्टूबर तक चल रहे “साइबर जागृति अभियान” के तहत करेली बड़ी चौकी क्षेत्र में पुलिस टीम ने विद्यार्थियों, महिलाओं, ग्रामीणों एवं आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। अभियान के चौथे सप्ताह में स्मार्टफोन प्राइवेसी, सोशल मीडिया सुरक्षा एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव पर विशेष जोर दिया गया।
पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, ओटीपी फ्रॉड, फर्जी लिंक, क्यूआर कोड एवं सोशल मीडिया फ्रॉड से बचने के उपाय बताए। साथ ही अनजान कॉल पर बैंकिंग अथवा व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करने और साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने की अपील की।
अभियान में चौकी प्रभारी राधेश्याम बंजारे, प्रधान आरक्षक संतेर सोरी, आरक्षक यशवंत लहरी, संतोष कुमार यादव, संजय ओगरे, मनोहर रात्रे एवं रविशंकर कंवर सहित पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।
0 Comments