धमतरी, । आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए धमतरी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में सिटी कोतवाली और भखारा पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 159 पौवा देशी शराब जब्त कर महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
सिटी कोतवाली पुलिस ने नयापारा स्थित शीतला मंदिर गली में कार्रवाई करते हुए चित्ररेखा मानिकपुरी (38) को 49 पौवा शराब के साथ पकड़ा। पुलिस ने पॉइंटर के माध्यम से शराब बिक्री की पुष्टि के बाद घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। मौके से शराब सहित कुल 4,960 रुपये का मशरूका जब्त किया गया।
इसी तरह भखारा पुलिस ने देशी शराब भट्टी के पास दबिश देकर प्रकाश साहू (45), निवासी भखारा, को 110 पौवा देशी प्लेन शराब के साथ गिरफ्तार किया। जब्त शराब की कीमत करीब 8,800 रुपये बताई गई है।
दोनों मामलों में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि त्योहारी सीजन में अवैध शराब, नशे और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
0 Comments