धमतरी, जेल धमतरी के मुख्य द्वार के सामने रील बनाने वाले दो युवकों पर सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार पेट्रोलिंग के दौरान शेख आसिफ (20), निवासी महंत घासीदास वार्ड और जसवंत सिंह हिरा (23), निवासी सुंदरगंज वार्ड को जेल के सामने मोबाइल से रील बनाते पाया गया। पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें समझाइश दी, लेकिन इसके बावजूद रील बनाना जारी रखने पर दोनों के खिलाफ धारा 170/126, 135 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
पुलिस ने आम नागरिकों से जेल, न्यायालय, पुलिस कार्यालय सहित संवेदनशील स्थानों के आसपास अनावश्यक वीडियो या रील बनाकर सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित नहीं करने की अपील की है।