मगरलोड/ग्राम पंचायत नवागांव में 20 अगस्त 2026 को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में पंचायत के आय-व्यय, विकास कार्यों, योजनाओं की प्रगति और ग्रामीणों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में पिछली ग्राम सभा में पारित प्रस्तावों के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। पंचायत के पिछले तीन माह के आय-व्यय का अनुमोदन करने के साथ विभिन्न योजनाओं के तहत स्वीकृत कार्यों के नाम, स्वीकृत राशि, व्यय राशि और कार्यों की स्थिति की जानकारी भी रखी गई।इसके अलावा कर अधिरोपण एवं संग्रहण की ऑनलाइन प्रक्रिया, संपत्ति कर की दर, पंचायत के वित्तीय विषयों तथा सड़कों पर आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर चर्चा हुई।ग्राम सभा में नामांतरण एवं बंटवारे से जुड़े विवादित मामलों, पंचायत विकास सूचकांक (पीडीआई) के परिणाम और अन्य स्थानीय विषय भी रखे गए।इस दौरान सरपंच विद्या कंवर, उपसरपंच नारद राम साहू, पंचगण, सचिव किशन लाल साहू, रोजगार सहायक निर्मला टांडिया और भृत्य डायमन ध्रुव सहित पंचायत पदाधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
0 Comments