धमतरी।
छत्तीसगढ़ आदिवासी नगरची गोंडवाना समाज की महासभा रविवार को शहीद वीर नारायण सिंह सामुदायिक भवन में आयोजित हुई। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य नेहरू निषाद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक रंजना साहू शामिल हुए।

आयोग अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने समाज की एकता, युवाओं को शिक्षा से जोड़ने और नशे से दूर रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के अधिकारों और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आयोग सदैव साथ खड़ा है।
पूर्व विधायक रंजना साहू ने कहा कि समाज की एकजुटता ही विकास की सबसे बड़ी ताकत है। शिक्षा, रोजगार, संस्कृति और सम्मान के क्षेत्र में समाज को आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।
महासभा में समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन “जय जोहार, जय बूढ़ादेव, जय गोंडवाना” के उद्घोष के साथ हुआ।
0 Comments