धमतरी। ग्राम करेलीबड़ी में दाढ़ी नहीं बनाने की बात को लेकर हुए विवाद में सेलून संचालक पर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला करने वाले आरोपी को करेलीबड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना 6 अगस्त की है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी चम्मन लाल भारती (43) ने टुकेश्वर उर्फ लालू सेन से गाली-गलौज कर चाकू से हमला किया था, जिससे उसके हाथ, घुटने और गाल में चोट आई। शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान आरोपी से पूछताछ में अपराध स्वीकार करने पर उसकी निशानदेही से कृषि मंडी की दीवार के पास घटना में प्रयुक्त धारदार स्टील का चाकू बरामद कर जब्त किया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
0 Comments