धमतरी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की आदिवासी लोककला को राष्ट्रीय मंच पर गौरव मिला। विकासखंड नगरी के ग्राम सरईटोला (गुड़रापार) के ‘जय गढ़िया बाबा आदिवासी लोक मांदरी नृत्य दल’ ने 15 अगस्त को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
सांस्कृतिक भवन, नागपुर द्वारा चयनित दल ने राष्ट्रपति एवं गणमान्य अतिथियों के समक्ष पारंपरिक गेंड़ी एवं गुट्टा मांदर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत की।
दल के सचिव रूपराय नेताम ने बताया कि दल का चयन उत्कृष्ट पारंपरिक कला के आधार पर किया गया था। प्रस्तुति के लिए रतन लाल निषाद, सुरेंद्र सोरी, हेमंत सोरी, सुलोचना सोरी और मधु नेताम ने नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया।
0 Comments