धमतरी,  धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान एवं पीएम जनमन योजना के तहत चिन्हित ग्रामों में आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक आदि सेवा केन्द्रों में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जा रही हैं तथा उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं पात्रतानुसार लाभ दिलाने की प्रक्रिया की जा रही है। अभियान का उद्देश्य योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचाकर संतृप्ति सुनिश्चित करना है।
अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच बढ़ी है। इससे ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, आजीविका सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है और उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।