धमतरी। उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली छात्राओं के लिए अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन की छात्रवृत्ति योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन 10 से 31 अगस्त तक किए जाएंगे। पात्र छात्राओं को प्रतिवर्ष 30 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
यह योजना उन छात्राओं के लिए है जिन्होंने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई पात्र राज्यों के शासकीय विद्यालयों से पूरी की हो तथा वर्ष 2026-27 में किसी मान्यता प्राप्त महाविद्यालय या विश्वविद्यालय में स्नातक अथवा डिप्लोमा के प्रथम वर्ष में नियमित प्रवेश लिया हो।
पिछले शैक्षणिक सत्र में धमतरी जिले के 22 महाविद्यालयों की 827 छात्राओं को इस योजना के तहत 2.48 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति मिली थी। इस वर्ष जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक पात्र छात्राओं तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए महाविद्यालयों को समय पर आवेदन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
योजना संबंधी जानकारी के लिए छात्राएं अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति व्हाट्सऐप हेल्पलाइन +91 90199 60536 पर संपर्क कर सकती हैं। आवेदन का दूसरा चरण 10 से 31 जनवरी 2027 तक संचालित होगा।
0 Comments