धमतरी, में ऑनलाइन प्रतिवेदन व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में एटीआर (एक्शन टेकन रिपोर्ट) मॉड्यूल का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य संपरीक्षा कार्यालय, रायपुर की टीम ने धमतरी, नगरी, कुरूद और मगरलोड जनपद पंचायतों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मॉड्यूल के तकनीकी और व्यावहारिक उपयोग का प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण में ऑनलाइन प्रतिवेदन, समयबद्ध डेटा एंट्री, दस्तावेज संधारण और रिपोर्टिंग प्रक्रिया की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि एटीआर मॉड्यूल से संपरीक्षा आपत्तियों का डिजिटल अभिलेखीकरण, ऑनलाइन मॉनिटरिंग और समय पर निराकरण संभव होगा, जिससे वित्तीय प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों को हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण भी दिया गया तथा तकनीकी समस्याओं के समाधान पर मार्गदर्शन किया गया। समापन अवसर पर सभी पंचायतों से समय-सीमा में ऑनलाइन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने और डिजिटल प्रणाली का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
0 Comments