धमतरी, नगरी पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगरनाला-चारगांव रोड क्षेत्र में ताश से जुआ खेल रहे चार लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 12,500 रुपये नगद समेत चार मोटरसाइकिल और 52 पत्ती ताश, कुल 1 लाख 12 हजार 500 रुपये का समान जब्त किया गया।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां राजेश कुमार ध्रुव, भानु कुमार साहू, भागवत यादव और जयप्रकाश साहू रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते मिले। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में जुआ, सट्टा और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।
0 Comments