धमतरी, । ग्राम पंचायत मोहेरा के निरई स्थित आराध्य केंद्र निरई माता मंदिर परिसर में सोलर हाई मास्ट लाइट का स्थापना कार्य पूरा हो गया है। इसके शुरू होने से मंदिर परिसर रात्रि में भी प्रकाशमान रहेगा और श्रद्धालुओं को सुरक्षित व बेहतर सुविधा मिलेगी।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत सोलर हाई मास्ट लाइट स्थापित की गई।
सोलर ऊर्जा आधारित यह व्यवस्था धार्मिक आयोजनों, पूजा-अर्चना और विशेष अवसरों पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी होगी। इससे स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलने के साथ बिजली की बचत भी होगी।
ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने प्रकाश व्यवस्था शुरू होने पर खुशी जताते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। जिला प्रशासन का उद्देश्य धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर उन्हें अधिक सुविधाजनक और आकर्षक बनाना
0 Comments