धमतरी,  जिले में मानसून सक्रिय है। 27 जुलाई तक जिले में औसतन 427.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो पिछले 10 वर्षों की इसी अवधि की औसत वर्षा (500 मिमी) का 85.5 प्रतिशत है। रविवार को जिले में औसतन 19.1 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
तहसीलवार संचयी वर्षा में कुकरेल 483.0 मिमी, मगरलोड 471.7 मिमी, धमतरी 459.7 मिमी, भखारा 454.5 मिमी, कुरूद 409.1 मिमी, बेलरगांव 389.6 मिमी तथा नगरी 324.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
सामान्य वर्षा की तुलना में मगरलोड में 99.4 प्रतिशत वर्षा के साथ जिला सबसे आगे रहा। इसके बाद कुकरेल 93.0 प्रतिशत, भखारा 90.3 प्रतिशत, धमतरी 86.4 प्रतिशत, कुरूद 84.7 प्रतिशत, बेलरगांव 80.6 प्रतिशत और नगरी 64.3 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई।
जिला प्रशासन ने किसानों से मौसम के अनुरूप वैज्ञानिक सलाह के अनुसार कृषि कार्य करने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।