रायपुर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 में शिक्षकों के लिए मानवाधिकार जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य वक्ता मानवाधिकार विशेषज्ञ डॉ. कन्हैया त्रिपाठी ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को सुरक्षित, सम्मानजनक और भेदभाव-मुक्त वातावरण उपलब्ध कराना शिक्षकों का नैतिक एवं संवैधानिक दायित्व है।
कार्यशाला में बच्चों के अधिकार, लैंगिक समानता, बाल संरक्षण, संवेदनशील शिक्षण, डिजिटल सुरक्षा और जिम्मेदार ऑनलाइन व्यवहार जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। विद्यालयों में मानवाधिकार आधारित गतिविधियों को नियमित रूप से आयोजित करने और बाल संरक्षण तंत्र को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य सुजीत सक्सेना ने अतिथि का स्वागत कर किया। प्रश्नोत्तर सत्र में शिक्षकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। अंत में उपप्राचार्या सुनीता खिरबाट ने आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने कार्यशाला को शिक्षकों के लिए उपयोगी और प्रेरणादायी बताया।
0 Comments