मगरलोड।
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मगरलोड में कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्ययनरत छात्राओं के पालकों की उपस्थिति में शाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से मोहनलाल चक्रधारी को समिति का अध्यक्ष तथा देवनंदिनी समिति का उपाध्यक्ष चुना गया।
समिति में पालक प्रतिनिधियों के रूप में दीपा ध्रुव, द्रोणी कंवर, दुर्गा साहू, ईश्वरी ध्रुव, मुकेश कुमार दीवान, धनपत राम सोरी, नरेंद्र कुमार सिन्हा, चंद्रहास ध्रुव, विशाखा निषाद एवं कौशल्या बाई को सदस्य बनाया गया।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों में नगर पंचायत मगरलोड के अध्यक्ष लिलेश सुरेश साहू, पार्षद यादराम गायकवाड़ एवं पार्षद रुक्मणी सिन्हा को समिति में शामिल किया गया। शिक्षाविद सदस्य के रूप में झांमेश्वरी देवांगन, अधीक्षिका आदिवासी कन्या छात्रावास तथा नानेश्वर माह, अधीक्षक आदिवासी बालक छात्रावास को शामिल किया गया। शिक्षक सदस्यों में भारती मरकाम (व्याख्याता रसायन), शेखर इसुद्दीन कुरैशी (व्याख्याता अंग्रेजी) तथा समिति के सचिव के रूप में प्राचार्य पनेश कुमार सेन शामिल रहे।
समिति गठन के बाद "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत विद्यालय परिसर में 25 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।