धमतरी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम हसदा नंबर-1 निवासी देवलाल निषाद (38) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार 4 जुलाई की शाम पोस्ट ऑफिस के सामने पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने चंद्रहास साहू पर लोहे की हथौड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। बचाव के दौरान वार सिर के बजाय जबड़े और हाथ पर लगा, जिससे पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया तथा हाथ में फ्रैक्चर हुआ। उसका उपचार एम्स रायपुर में जारी है।
विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से भौतिक साक्ष्य जुटाए तथा आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित लोहे की हथौड़ी बरामद की। मेडिकल रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर चौकी करेलीबड़ी, थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 114/26 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।