धमतरी, जिले में मानसून की गतिविधियां जारी हैं। कलेक्टर (भू-अभिलेख शाखा) से प्राप्त दैनिक वर्षा प्रतिवेदन के अनुसार 05 जुलाई 2026 को जिले में औसतन 52.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं 01 जून से 05 जुलाई 2026 तक जिले में 147.2 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई, जो इस अवधि की पिछले 10 वर्षों की औसत 235.8 मिमी वर्षा का 62.4 प्रतिशत है।
तहसीलवार आज दर्ज वर्षा में धमतरी में 73.0 मिमी, कुरूद में 64.5 मिमी, नगरी में 51.7 मिमी, भखारा में 49.0 मिमी, कुकरेल में 45.5 मिमी, मगरलोड में 42.2 मिमी तथा बेलरगांव में 39.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
संचयी वर्षा की दृष्टि से कुकरेल में 229.1 मिमी तथा भखारा में 213.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि अन्य तहसीलों में भी मानसून की सामान्य गतिविधियां बनी हुई हैं। जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को वर्षा की स्थिति पर सतत निगरानी रखने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
0 Comments