धमतरी, एक्सटेंशन रिफॉर्म्स आत्मा योजना अंतर्गत कृषि सुधार विस्तार कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को धमतरी में कृषक मित्रों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में अनुविभागीय कृषि अधिकारी मनोज सागर, कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि अभियंता डॉ. अमित सिन्हा, डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर फते लाल पटेल, योगेंद्र सिन्हा, आत्मा के मैदानी अमले एवं जिले के सभी विकासखंडों के कृषक मित्र उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण का मुख्य विषय संभावित सुपर एल नीनो के कारण अल्प एवं अनियमित वर्षा की स्थिति में किसानों को समय रहते आवश्यक कृषि तैयारियों एवं जागरूकता से जोड़ना रहा। इस दौरान अल्पावधि धान, दलहनी एवं तिलहनी फसलों की वैज्ञानिक डायरेक्ट सीडेड (सीधी बुवाई) पद्धति एवं उसके लाभों की जानकारी दी गई।
जिला प्रबंधक, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना दुष्यंत कौशिक ने अनुशंसित फसलों—धान, उड़द, मूंग, कोदो, कुटकी एवं रागी—की फसल बीमा प्रक्रिया की जानकारी देते हुए कृषक मित्रों से अधिकाधिक किसानों को योजना का लाभ दिलाने का आग्रह किया।
0 Comments