धमतरी,  कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिला परिवहन अधिकारी की अध्यक्षता में बस संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रियों से निर्धारित किराए की ही वसूली करने, निःशुल्क बस पासधारकों को नियमों के अनुरूप सम्मानपूर्वक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने तथा चालक-परिचालकों के शिष्ट व्यवहार पर विशेष जोर दिया गया।
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि मोटरयान अधिनियम, 1988 एवं परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने, अधिक किराया वसूलने या यात्रियों से दुर्व्यवहार की शिकायत मिलने पर संबंधित बस संचालकों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में प्रमुख बस संचालकों ने नियमों का पालन करते हुए यात्री सुविधाओं में सुधार का आश्वासन दिया।