प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के सेकंड चांस कार्यक्रम की छात्राओं ने अपर कलेक्टर  से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान छात्राओं ने कार्यक्रम से प्राप्त अपने अनुभव साझा किए।
अपर कलेक्टर ने छात्राओं से संवाद कर उन्हें शिक्षा जारी रखने, कौशल विकास से जुड़ने तथा रोजगार के बेहतर अवसरों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया। उन्होंने शिक्षा एवं कौशल को आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत नींव बताया।
कार्यक्रम में छात्राओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। अपर कलेक्टर ने प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के जमीनी स्तर पर किए जा रहे शैक्षणिक प्रयासों की सराहना करते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम प्रमुख दिनेश भास्कर एवं टीम लीडर अर्चना जोशी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।