तिल्दा। गौरी गणेश स्पंज आयरन प्लांट द्वारा सीएसआर के तहत ग्राम मढ़ी में शिक्षा, जल संरक्षण और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। कंपनी ने धोबा तालाब का सौंदर्यीकरण, हाई स्कूल में मुख्य द्वार, खिड़कियां एवं प्रार्थना शेड का निर्माण कराया है। वहीं पंचायत भवन परिसर में चौपाल शेड तथा प्राचीन महामाया मंदिर का पुनर्निर्माण भी कराया गया है।
प्लांट प्रबंधन के अनुसार ग्राम मढ़ी के विकास कार्यों पर प्रतिवर्ष 7 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाती है। ग्रामीणों ने इन कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गांव में मूलभूत सुविधाएं बेहतर हुई हैं और शिक्षा व जल संरक्षण को बढ़ावा मिला है।
कंपनी ने भविष्य में भी गांव की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई है।