मगरलोड। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर ने ग्राम पंचायत परसट्टी, चन्दना, चंद्रसुर एवं नवागांव का सघन दौरा कर विकास कार्यों की सौगात दी। परसट्टी में बिहान योजना अंतर्गत मशरूम उप-क्षेत्र परियोजना का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस दौरान चन्दना-चंद्रसुर मार्ग पर 58.77 लाख रुपए की लागत से बनने वाली उच्च स्तरीय पुल-पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया गया। जनसंपर्क अभियान के तहत ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए।
श्री चंद्राकर ने कहा कि गांव, गरीब, किसान, महिला एवं युवाओं की सेवा ही जनप्रतिनिधियों का प्रथम दायित्व है।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत मगरलोड अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, पूर्व अध्यक्ष श्याम साहू, जनपद सभापति राजेश साहू, जिला पंचायत सभापति मीना डेमू साहू, मंडल प्रभारी होरी लाल साहू, सह प्रभारी डगेश्वर सोनकर, नगर पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र साहू, जनपद सदस्य सरिता कश्यप, अनिता देशमुख, नंदनी साहू, हेमलता ध्रुव, मूलचंद साहू सहित जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी, बिहान समूह की महिलाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।