धमतरी। धमतरी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 490.818 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत लगभग 2.45 करोड़ रुपये तथा कुल जब्त संपत्ति का मूल्य 2.60 करोड़ रुपये से अधिक आंका गया है।
थाना अर्जुनी पुलिस ने श्याम तराई फॉरेस्ट नाका के पास घेराबंदी कर एक महिंद्रा पिकअप और मारुति स्विफ्ट कार को पकड़ा। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से 96 पैकेटों में गांजा बरामद किया गया। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क से जुड़े तथ्य सामने आए हैं। यह धमतरी जिले में पिछले चार वर्षों की सबसे बड़ी गांजा जब्ती कार्रवाई मानी जा रही है।
पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
0 Comments