धमतरी, । खरीफ सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन ने किसानों को राहत देते हुए स्पष्ट किया है कि खाद प्राप्त करने के लिए एग्रीस्टेक पंजीयन अनिवार्य नहीं है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने सभी सहकारी समितियों को किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
जिले में वर्तमान में 20,740 मीट्रिक टन उर्वरकों का भंडारण उपलब्ध है, जिसमें से 7,599 मीट्रिक टन का वितरण हो चुका है तथा 17,141 मीट्रिक टन स्टॉक शेष है। प्रशासन ने किसानों से नैनो यूरिया एवं ड्रोन तकनीक अपनाने की अपील की है, जिससे समय, श्रम और लागत में बचत हो रही है।
किसानों ने नैनो यूरिया के उपयोग से लागत में कमी, बेहतर फसल वृद्धि और उत्पादन में सकारात्मक परिणाम मिलने की जानकारी दी। खाद वितरण पॉस मशीन के माध्यम से पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है तथा कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार निरीक्षण किए जा रहे हैं।
जिले की 96 सहकारी समितियों में खाद का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया गया है। प्रशासन ने किसानों से केवल अधिकृत विक्रेताओं से खाद खरीदने और किसी भी अनियमितता की शिकायत जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष क्रमांक 07722-232249 पर दर्ज कराने की अपील की
0 Comments