धमतरी,। जिले में कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के तहत जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने चयनित युवाओं को जॉब ऑफर लेटर एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए।
प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन कुरूद द्वारा संचालित सोलर, ब्यूटी एवं हॉस्पिटैलिटी ट्रेड के प्रशिक्षित युवाओं का चयन आंध्रप्रदेश के गुंटूर एवं हैदराबाद स्थित प्रतिष्ठानों में हुआ है। चयनित युवाओं को 8 से 10 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ भोजन एवं आवास सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि कौशल विकास युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने युवाओं से कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं प्रशिक्षण से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
0 Comments