मगरलोड। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन परिक्षेत्र उत्तर सिंगपुर अंतर्गत ग्राम अरौद के ऑक्सीवन परिसर एवं ग्राम पठार में जनप्रतिनिधियों, वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा ग्रामीणों की सहभागिता से व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अरौद में वन सभापति तिलोत्तमा साहू, सरपंच पेखन लाल साहू सहित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं पठार में जनपद सदस्य गजेंद्र कंवर, सरपंच दुलार सिंह नागेश, वन प्रबंधन समिति एवं युवा क्रिकेट टीम के सदस्यों ने पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों ने विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व, वन संरक्षण की आवश्यकता तथा पर्यावरण संतुलन में वृक्षों की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
0 Comments