धमतरी विकासखंड मगरलोड के ग्राम पंचायत परसट्ठी में आयोजित क्लस्टर स्तरीय समाधान शिविर में 10 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर में प्राप्त 642 आवेदनों में से 370 आवेदनों (368 मांग एवं 2 शिकायत) का मौके पर ही निराकरण कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुंचाया गया। जनपद पंचायत ने 3 हितग्राहियों को राशन कार्ड, समाज कल्याण विभाग ने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण तथा श्रम विभाग ने श्रम कार्ड वितरित किए।
स्वास्थ्य विभाग ने 58 लोगों की स्वास्थ्य जांच की और पात्र वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान वय वंदन कार्ड प्रदान किए। परिवहन विभाग ने 12 ड्राइविंग लाइसेंस बनाए, जिनमें 5 लाइसेंस मौके पर वितरित किए गए।
जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और लंबित आवेदनों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने शिविर को जनहितकारी एवं प्रभावी पहल बताते हुए संतोष व्यक्त किया।
0 Comments