धमतरी, । कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने समय-सीमा (टीएल) बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने केज व्हील लगे ट्रैक्टरों पर कार्रवाई, धान उठाव में तेजी, अवैध रेत रैम्प हटाने तथा सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।
शिक्षा विभाग की समीक्षा में स्कूलों में पाठ्यपुस्तक, गणवेश एवं शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, शिक्षण व्यवस्था प्रभावित होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा एक माह में वृक्षारोपण अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार और सभी विभागों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।