धमतरी,।
जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 का शुभारंभ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, इतवारी बाजार में महापौर रामु रोहरा ने पाँच वर्ष तक के बच्चों को पोलियोरोधी दवा की दो बूंद पिलाकर किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सभी पात्र बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने की अपील की।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.एल. कौशिक सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी एवं आजीवन अपंगता से बचाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अभिभावकों से निकटतम पोलियो बूथ पर बच्चों को लेकर आने तथा अभियान में सहयोग करने का आग्रह किया।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। साथ ही घर-घर जाकर स्वास्थ्य टीमें भी यह सुनिश्चित करेंगी कि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।
0 Comments