केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर “विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के तहत धमतरी के शहीद वीर नारायण सिंह सामुदायिक भवन में वृहद पंजीयन एवं जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद रूप कुमारी चौधरी ने हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी, आयुष्मान कार्ड, दिव्यांगजन उपकरण, व्हीलचेयर, मिनीकिट बीज एवं विभिन्न योजनाओं के तहत सहायता सामग्री वितरित की।
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंच रहा है। उन्होंने जनधन, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला, किसान सम्मान निधि और स्वनिधि जैसी योजनाओं को गरीब एवं किसानों के सशक्तिकरण का आधार बताया।
शिविर में आयुष्मान भारत, पीएम आवास, पीएम सूर्यघर, पीएम स्वनिधि, जल जीवन मिशन, कौशल विकास एवं विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत पंजीयन, दस्तावेज सत्यापन तथा समस्याओं का निराकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक रंजना साहू, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
0 Comments