मेघा मंडल अंतर्गत ग्राम भेण्डरी, सोसायटी पंजीयन क्रमांक 763 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का वर्चुअल हस्तांतरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम बंगाल से किसानों के खातों में राशि हस्तांतरित की गई।
कार्यक्रम में मंडल महामंत्री प्रीत देवांगन, सरपंच राजेश्वरी पटेल, जनपद सदस्य वीनीता साहू, सोसायटी अध्यक्ष हेमंत साहू, समिति प्रबंधक कार्तिक साहू, सरपंच प्रतिनिधि आनंद पटेल, मंदिर समिति अध्यक्ष मानस देवांगन सहित जनप्रतिनिधि, समिति पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। उपस्थित किसानों ने प्रधानमंत्री के संबोधन का श्रवण कर योजना के प्रति आभार व्यक्त किया।
0 Comments