धमतरी। ‘खेत बचाओ अभियान’ तथा सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला धमतरी में प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं कृषि मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने की। इस अवसर पर प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष आलोक चंद्र ठाकुर, पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष नेहरू निषाद, महापौर रामू रोहरा, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष रोहिताश मिश्रा, जनपद पंचायत अध्यक्ष थनेंद्र साहू सहित जनप्रतिनिधि, कृषि वैज्ञानिक, कृषि विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
कार्यशाला में प्राकृतिक खेती, जैविक कृषि तकनीकों एवं किसानों की आय बढ़ाने संबंधी विषयों पर विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन दिया। कृषि मेले में विभिन्न योजनाओं, आधुनिक कृषि तकनीकों एवं नवाचारों की जानकारी किसानों को प्रदान की गई।