धमतरी, सिटी कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर लोगों में भय का माहौल बनाने वाले आरोपी ओंकार उर्फ रवि रजक (25) को गिरफ्तार किया है। आरोपी हनुमंत नगर मार्ग स्थित पुल के पास लोगों को डरा-धमका रहा था।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा और उसके कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू बरामद किया। पूछताछ में आरोपी हथियार रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद चाकू जब्त कर कार्रवाई की गई।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 146/2026 के तहत धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व से आर्म्स एक्ट सहित गाली-गलौज, धमकी, मारपीट एवं चोट पहुंचाने के 7 मामले दर्ज हैं। धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि असामाजिक तत्वों एवं अवैध हथियारों के प्रदर्शन के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
0 Comments