धमतरी। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के संगठन महामंत्री श्री पवन साय ने संगठन के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता  लीला राम साहू का सम्मान किया। यह सम्मान उन्हें संगठन, समाज एवं किसान हित में लंबे समय से किए जा रहे उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
श्री साहू जनसंघ काल से राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान यूनियन के प्रदेश संयोजक, पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला धमतरी साहू संघ के जिला उपाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।
करीब तीन दशकों से अधिक समय से किसानों के हितों, सामाजिक जागरूकता एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण हेतु कार्यरत श्री साहू ने संगठनात्मक एवं सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण और सेवा भाव को समाज एवं संगठन के लिए प्रेरणादायी बताया।