धमतरी,थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने गौवंश के अवैध वध एवं मांस बिक्री के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।
मुखबिर की सूचना पर साल्हेवारपारा (गाड़ापारा) क्षेत्र में पुलिस ने दबिश देकर 88.340 किलोग्राम विवादित मांस, गौवंश का पैर तथा मांस काटने के उपकरण बरामद किए। बरामद सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है।
विवेचना के दौरान पुलिस ने संतराम बघेल (43 वर्ष), निवासी साल्हेवारपारा, धमतरी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से अपराध से संबंधित 300 रुपये नकद भी जब्त किए गए।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 299, 325 तथा छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 5 एवं 10 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की