धमतरी,  जून। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत धमतरी पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी एक्ट के 10 अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कार्रवाई के दौरान नगरी, कुरूद, भखारा, मगरलोड, सिहावा, करेलीबड़ी एवं बिरेझर क्षेत्रों से देशी, अंग्रेजी तथा कच्ची महुआ शराब के साथ बिक्री की नगदी रकम जप्त की गई। धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत 3 प्रकरणों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया, जबकि धारा 34(1)(ख) एवं 34(ए) के तहत 7 अन्य आरोपियों पर वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस ने कुल 12,320 रुपये मूल्य की शराब एवं 2,470 रुपये नगद सहित कुल 14,790 रुपये की सामग्री जप्त की है। धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब, गांजा, जुआ, सट्टा एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।