धमतरी पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु “पुलिस की पाठशाला” (निःशुल्क पुस्तकालय एवं बुक बैंक) का शुभारंभ किया गया। पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने इसका लोकार्पण करते हुए इसे युवाओं के भविष्य निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं अनुकरणीय पहल बताया।
इस पाठशाला के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु पुस्तकें, अध्ययन सामग्री तथा मार्गदर्शन निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। धमतरी पुलिस की यह पहल शिक्षा, अवसर और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से युवाओं को नई दिशा प्रदान करेगी।
0 Comments