धमतरी।
सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड स्थित टिम्बर भवन में भाजपा वरिष्ठ नेता दीपेंद्र साहू ने बूथ अध्यक्षों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण को सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा भी की गई।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बढ़ती गर्मी और बदलते मौसम के बीच नागरिकों से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने पर्याप्त पानी पीने, पेय पदार्थों का सेवन करने तथा मौसमी फलों को दैनिक जीवन में शामिल करने की सलाह दी।
प्रधानमंत्री ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए बताया कि नीदरलैंड से चोल साम्राज्य काल से जुड़े दुर्लभ ताम्रपत्र भारत को प्राप्त हुए हैं। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर का भी जिक्र किया। मल्हार क्षेत्र में छठवीं-सातवीं शताब्दी से संबंधित पांडुलिपियों एवं पाली भाषा में लिखित ताम्रपत्रों की प्राप्ति को प्रदेश की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक बताया।इस अवसर पर दीपेंद्र साहू ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं,बल्कि समाज मेंसकारात्मक परिवर्तन और जनजागरण का प्रभावी माध्यम बन चुका है। प्रधानमंत्री के विचार एवं संदेश देशवासियों को नई प्रेरणा प्रदान करते हैं तथा राष्ट्र निर्माण में सहभागिता के लिए प्रोत्साहित करते हैं।कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष सुमित त्रिवेदी, राजेश अग्रवाल, हरिभाई पटेल, ललित माणेक, अभिषेक अंबानी, नीलामणि यादव, मनोज साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।