रायपुर, कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने पद्मश्री से सम्मानित डॉ रामचंद गोडबोले एवं  सुनीता गोडबोले से सौजन्य मुलाकात कर शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह दम्पति प्रदेश का गौरव है।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू द्वारा हाल ही में दोनों को पद्मश्री सम्मान प्रदान किया गया है। वनवासी कल्याण आश्रम से जुड़कर उन्होंने बस्तर के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में जनजातीय समाज को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं, जागरूकता एवं कुपोषण मुक्ति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।