धमतरी मगरलोड सहकारी समिति भेंडरी में कृषकों को निर्धारित मात्रा के अनुसार खाद का वितरण किया जा रहा है। किसानों की सुविधा एवं कृषि योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को ध्यान में रखते हुए समिति परिसर में विशेष शिविर आयोजित कर किसानों का एग्रीस्टैक (AgriStack) पंजीयन भी कराया गया।
शिविर में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं पटवारी की उपस्थिति में किसानों का पंजीयन कार्य संपन्न हुआ। इस दौरान किसानों को डिजिटल कृषि सेवाओं, शासन की योजनाओं एवं भविष्य में मिलने वाले लाभों की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हेमंत साहू (सोसायटी अध्यक्ष), प्रीत देवांगन (पूर्व सरपंच), जनपद प्रतिनिधि डॉ. संत शरण साहू, कृषि विस्तार अधिकारी विजय साहू सहित मदन यदू, भानू ध्रुव, दिलीप साहू, चुनूराम साहू, नंदू पटेल एवं परेवाडीह, मोहरेंगा एवं भेंडरी क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
किसानों ने खाद वितरण एवं एग्रीस्टैक पंजीयन की व्यवस्था को सराहनीय बताते हुए शासन की इस पहल को कृषि क्षेत्र के लिए लाभकारी बताया।
0 Comments