धमतरी खरीफ सीजन को देखते हुए प्रशासन ने किसानों के लिए खाद वितरण व्यवस्था को सरल बना दिया है। अब किसानों को खाद लेने के लिए टोकन की आवश्यकता नहीं होगी।
कृषि विभाग के अनुसार जिले की 96 सहकारी समितियों में 37 हजार 238 मीट्रिक टन उर्वरक का भंडारण किया गया है और वितरण शुरू कर दिया गया है। किसानों को आवश्यकता एवं रकबे के अनुसार यूरिया, डीएपी और सुपर फास्फेट उपलब्ध कराया जाएगा।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। कालाबाजारी और अधिक कीमत वसूली पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कृषि विभाग ने किसानों से संतुलित मात्रा में उर्वरकों के उपयोग और किसी भी अनियमितता की शिकायत तत्काल विभाग को देने की अपील की है।
0 Comments